फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: तुनिशा को खोने का गम नहीं झेल पा रहीं मां, बॉडी देखने के बाद हुईं बेसुध, देख नहीं रुकेंगे आंसू

Tue, 27 Dec 2022 11:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तुनिशा शर्मा और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है। अभिनेत्री की मौत से अगर किसी को सबसे ज्यादा सदमा लगा है, तो वह उनकी मां हैं। अपनी इकलौती बेटी को खोने के दुख को वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं और अब उनका एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनका दर्द साफ झलक रहा है, जिसे देख हर कोई सिहर गया है। तुनिशा की मां का वीडियो देखने के बाद हर कोई यही दुआ कर रहा है कि उनकी मां को ताकत मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोमवार रात को तुनिशा शर्मा की मां अपने परिवार के साथ अस्पताल में बेटी की बॉडी देखने पहुंची थीं। एक्ट्रेस की मां का अस्पताल जाते और बाहर आते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एकदम बेसुध नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मां को अस्पताल में अंदर ले जाते वक्त दो लोगों ने सहारा दे रखा था और ऐसे ही वापस आते वक्त भी। लेकिन जब वह वापस आईं तो उनका हाल बहुत बुरा था। अपनी इकलौती बेटी की बॉडी देखने के बाद मां पूरी तरह से टूट गईं। बताया जा रहा है कि वह बेटी की बॉडी को देखने के बाद बेहोश हो गई थीं। 


 
विज्ञापन

3 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी और ऐसे में अपनी बच्ची को खोने का गम उनकी मां नहीं झेल पा रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें भी नम हो गई हैं। तुनिशा की मां का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बता दें कि तुनिशा ने 24 दिसंबर को अपने शो अलीबाबा के सेट पर को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। इसके बाद तुनिशा की मां ने बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्च्युरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा
विज्ञापन

4 of 4
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा की मां की शिकायत पर ही शीजान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और फिर ब्रेकअप कर लिया। इस वजह से वह तनाव में थी। ऐसे में 28 दिसंबर तक शीजान पुलिस कस्टडी में हैं। वहीं, आज तुनिशा का अंतिम संस्कार होना है। 

Kantara 2: 'कांतारा 2' पर लगी मुहर! ऋषभ शेट्टी की फिल्म के मेकर्स ने सीक्वल पर दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें