फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: सूजी आंखें...बिखरे बाल...उर्फी को ये क्या हुआ? कैमरा देख क्यों मुंह छिपाने लगीं एक्ट्रेस

Wed, 04 Jan 2023 10:51 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होती हैं। पिछले दिन वह बिकिनी पर चूड़ियों से बनी ड्रेस पहने नजर आई थीं। जिसके बाद एकबार फिर उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। उर्फी अपने हर लुक में खूब सजी-धजी नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में जो उर्फी का नया लुक सामने आया है, उसमें उनका लुक काफी अजीब है। इस वीडियो में उर्फी के बाल बिखरे हैं और उनकी आंखे सूजी हुई हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस भी सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
बीती रात उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी का नो मेकअप लुक नजर आ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने हरे रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखा था। इस दौरान उर्फी की आंखें सूजी हुई थीं और वह लड़खड़ा भी रही थीं, ऐसा लग रहा था कि उर्फी नशे में हैं। इसके अलावा वह पैपराजी से छिप रही थीं और बाल से अपना मुंह छिपा रही थीं। 

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी हाथों से अपनी सूजी हुई आंख को हाइड करने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने मास्क पहना हुआ था। उर्फी को इस तरह से देखना किसी के लिए भी शॉकिंग था। उर्फी को ऐसी हालत में कवर करने के लिए पैपराजी में भी होड मच गई। एक फोटोग्राफर इसी आपा धापी में गिर भी गया। 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी  की आंखों के नीचे काले घेरे साफ दिखते हैं। आंखें भी सूजी हुई हैं। वहीं कई यूजर्स उर्फी को फुल कपड़ों में देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें