फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत के बाद दहशत का माहौल, FWICE के प्रेसिडेंट बोले- सेट पर रखे जाएंगे काउंसलर

Wed, 28 Dec 2022 09:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
बीते 24 दिसंबर को टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री के निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। किसी के लिए इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते 27 दिसंबर को अभिनेत्री का अंतिम संस्कार लाल जोड़े में किया गया। अभिनेत्री की मौत के बाद सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में अब एफडब्लूआईसी ने अहम कदम उठाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
तुनिशा वाले केस के बाद अब  FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेइंप्लॉई) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी का कहना है कि इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्टार ने फिल्म के सेट पर आत्महत्या कर ली है। उनका कहना है कि ये बहुत गलत हुआ है और इससे एक गलत प्रचलन की शुरूआत हो गई है। इसे तत्काल रोकना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 300 करोड़ से महज इतनी दूरी पर है 'अवतार 2', 'दृश्यम 2' और 'सर्कस' का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन

3 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बीएन तिवारी का कहना है कि फेडरेशन प्रोड्यूसर बॉडी को लेटर लिख रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा न मिले। क्योंकि ये इस शो का सबसे महंगा सेट है। अभिनेत्री रही नहीं, हीरो गिरफ्तार हो चुका है, शूटिंग रूकी हुई है। ऐसे में प्रोड्यूसर की क्या हालत होगी। इसपर विचार करने की जरूरत है कि प्रोड्यूसर कितने कर्ज में होगा, वह लोगों को पैसा कैसे चुकाएगा। 

4 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेइंप्लॉई के प्रेसिडेंट का कहना है कि हमारी टीम पहले भी सेट पर जाती थी और लोगों से बातचीत करती थी, लेकिन अब टीम ने जब से सेट पर जाना बंद कर दिया है, तब से लोग अपनी मनमर्जी चलाने लगे हैं। उन्होंने कहा, तुनिशा के साथ जो हुआ अच्छा नहीं हुआ, मेकअप रूम में कैसे इतनी जगह हो सकती है कि कोई सुसाइड कर ले और किसी को इसकी भनक भी न लगी हो।

इसे भी पढ़ें- Cezanne Khan Birthday: कसौटी जिंदगी से मशहूर हुए थे सीजेन खान, अब इस शो से किया कमबैक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
बीएन तिवारी आगे कहते हैं कि प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत में हम इस बात को रखेंगे कि हमें अपनी टीम की मेंटल हेल्थ के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए, सिर्फ पैसा कमाना हमारा लक्ष्य नहीं है। तुनिशा के इस कदम से सभी लोग काफी डरे हुए हैं। ऐसे में हम बात करेंगे कि सेट पर कोई काउंसर हो और बच्चों की समय-समय पर काउंसिलिंग की जाए। हर काउंसलर को आर्टिस्ट की मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी होनी चाहिए। उनसे समय-समय पर शूटिंग के टाइम फ्रेम और स्ट्रेस की भी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें