अभिनेत्री तुनिशा शर्मा मौत में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक्ट्रेस के को-एक्टर शीजान खान को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। तुनिशा के घरवालों ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में एक्ट्रेस के चाचा ने लव जिहाद का आरोप भी लगाया है। अब जानकारी सामने आ रही हैं कि शीजान खान द्वारा पुलिस जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है, वहीं एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के बयान भी दर्ज करवाएगी।