फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 50: नंबर 3 की पोजिशन के लिए तीन शोज के बीच हुआ टाई, टॉप 5 में इन दो सीरियल की हुई एंट्री

Thu, 23 Dec 2021 09:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने साल 2021 के 50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। बार्क इंडिया द्वारा जारी लिस्ट में इस हफ्ते कई उतार- चढ़ाव देखने को मिले। एक ओर जहां अनुपमा ने इस लिस्ट में एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। तो वहीं, इस हफ्ते सीरियल ये हैं चाहते ने एक बार फिर टॉप 5 में एंट्री कर ली है। इसी साथ एक और शो ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो को दर्शकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद और कौन सा शो हुआ टॉप 5 में शामिल- 

 

अनुपमा 

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट शो में एक नए किरदार की एंट्री देखने को मिली है। सीरियल में माल्विका के आने के बाद से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है। वहीं, अनुपमा के दिल में अनुज के लिए बनी जगह ने शो को और दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न ने इसे एक बार फिर पहला स्थान दिलाया है।

विज्ञापन

2 of 7
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों श्रुति की वजह से विराट और सई की जिंदगी में तबाही मच गई है। ऐसे में शो में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में जारी इस उतार- चढ़ाव की वजह से यह शो इस हफ्ते भी दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन

3 of 7
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ारियां 

कलर्स चैनल के मशहूर सीरियल उड़ारियां ने इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट तीसरे स्थान स्थान हासिल किया है। शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो शो में इन दिनों तेजो और फतेह एक बार फिर से मिल चुके हैं। 

4 of 7
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली

स्टार प्लस का यह शो बीते हफ्ते इस लिस्ट में नंबर 4 की पोजिशन पर था। वहीं, इस हफ्ते की बात करें तो सीरियल इमली इस बार शो उड़ारियां को नंबर 3 पर कड़ी टक्कर दे रहा है।

विज्ञापन

5 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है 

इस हफ्ते शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने मिला है। बीते हफ्ते नंबर 5 की पोजिशन में रहा यह शो इस हफ्ते सीरियल उड़ारियां और इमली के साथ नंबर 3 पर आ चुका है।

विज्ञापन

6 of 7
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें 
सीरियल ये हैं चाहतें ने एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में कमबैक कर लिया है। स्टार प्लस के इस शो ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुमकुम भाग्य - फोटो : सोशल मीडिया
कुमकुम भाग्य 
टीवी शो कुमकुम भाग्य ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस हफ्ते इस शो के नंबर 5 की जगह मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें