बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं अपनी इसी आदत की वजह से उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। खासकर वह अपने आउटफिट और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। इसी बीच अब उर्फी एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं।
दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शादी को लेकर अपने विचार साझा किए। अपने विचार शेयर करते हुए उर्फी ने कहा कि वह किसी भी मुस्लिम से शादी नहीं करेंगी। यही नहीं उन्होंने अपने फैसले के पीछे की वजह भी इंटरनेट पर साझा की है। एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने कहा कि मुस्लिम पुरूष हमेशा अपनी औरतों को काबू में रखना चाहते हैं। यही वजह है कि वह इस्लाम में यकीन नहीं करतीं।