फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए तरसने वाले 'पोपटलाल' की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, असल जिंदगी में हैं तीन बच्चों के पिता

Thu, 24 Dec 2020 04:34 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पत्रकार पोपटलाल - फोटो : सोनी सब
टीवी के हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिल में बसा हुआ है। फिर चाहें जेठालाल और उनके बाबूजी या हों या भिड़े और माधवी। या फिर बबीता जी और अय्यर की जोड़ी हो, ये सारे किरदार लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इन सभी किरदारों में एक ऐसा कलाकार भी है जो हमेशा शो में अपनी शादी के लिए परेशान रहता है, अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम पत्रकार पोपटलाल की बात कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पोपटलाल - फोटो : सोनी सब
सबकी दुनिया हिलाने वाले गोल्डन क्रो अवॉर्ड विनर वरिष्ठ युवा पत्रकार पोपटलाल का एक ही सपना है कि उन्हें जल्द कोई कुंवारी लड़की मिल जाए जिससे वे शादी कर सकें। सोसायटी में रहने वाले हर सदस्य की ये जिम्मेदारी है कि वह पोपटलाल के लिए लड़की ढूंढे। अगर इस ड्यूटी को कोई भूल जाता है तो पत्रकार साहब खुद उसे जाकर ये याद कराने से नहीं चूकते।
विज्ञापन

3 of 5
श्याम पाठक - फोटो : फाइल
पत्रकार पोपटलाल का किरदार निभाने वाले कलाकार का नाम है श्याम पाठक। आपको ये जानकार हैरान होगी कि श्याम कलाकार नहीं बल्कि चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें एक्टिंग का ऐसा शौक चढ़ा कि उन्होंने सीए की पढ़ाई को बीच में छोड़कर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया।

4 of 5
परिवार के साथ श्याम पाठक - फोटो : फाइल
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात रेशमी से हुई। दोनों एक साथ क्लास में पढ़ाई करते थे। श्याम, रोशनी को अपना दिल दे बैठे और बात शादी तक पहुंच गई। फिर दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे ले लिए। अब उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोपटलाल - फोटो : सोनी सब
श्याम पाठक ने अपने करियर की शुरुआत की ताइवान भाषा की फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने 'जशोदाबेन जयंतीलाल जोश की ज्वाइंट फैमिली', 'सुख बाइ चांस' जैसे सीरियल में काम किया। हालांकि उन्हें असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ही मिली।

Year Ender 2020: बॉलीवुड छोड़ इन सितारों ने किया ओटीटी पर डेब्यू, 'बाबा' बने बॉबी देओल ने मचाया धमाल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें