अनुपमां
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमां
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमां' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। ये ही वजह है कि कई हफ्तों से ये शो टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। शो में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि वनराज परिवार को छोड़कर काव्या के पास चला गया है। तो वहीं उसकी नौकरी भी हाथ से निकल गई है। तो वहीं किंजल को जल्द ही वनराज की कंपनी में उसकी जगह मिलने वाली है। फैंस को अनुपमा, काव्या और वनराज का ये लव ट्राएंगल काफी पसंद आ रहा है।