फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 27: पहले स्थान पर अनुपमां का दबदबा कायम, लिस्ट में फिर 'तारक मेहता...' की हुई एंट्री

Thu, 15 Jul 2021 07:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपमां, तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग अलग टीवी शो लाए जाते हैं जिन्हें दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। हालांकि किस शो में कौन सा ट्विस्ट दर्शकों को सबसे अच्छे लग रहा है तो उस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट से पता चल जाता है। टीवी सीरियल के 27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है।ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। टीआरपी लिस्ट में कुछ सीरियल लगातार नंबर वन पर बने हुए है। तो वहीं कुछ सीरियलों में कांटे की टक्कर बनी हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार...

अनुपमां

इस बार की टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां पहले पायदान पर अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब रहा है। बीच में अनुपमां का ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में एक बार फिर दर्शकों को अनुपमां की कहानी बहुत पसंद आ रही है। शो में बहुत जल्द एक नई एंट्री होने की बात भी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द एक शख्स इस शो में एंट्री करेगा और उसके साथ अनुपमा का लव एंगल दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Instagram
गुम है किसी के प्यार में

इस बार की टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी के प्यार में को दूसरा स्थान मिला है।पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी शो को दूसरे स्थान पर काबिज है। इसकी वजह साई और विराट की जबरदस्त केमेस्ट्री है जो फैंस को काफी पसंद आती है। शो में चल रही साई और विराट की कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
इमली - फोटो : Instagram
इमली

टीआरपी लिस्ट में इस बार तीसरा स्थान इमली को मिला है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। वहीं आदित्य और इमली की केमेस्ट्री दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा रही है।

4 of 5
ये हैं चाहतें, इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहते- इंडियन आइडल

इस बार की लिस्ट में चौथे स्थान पर ये हैं चाहते और सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल दोनों का दबदबा कायम है।  सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजा यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है तो वहीं विवादों से भरा इस बार का सीजन 12 भी दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। फैंस बेसब्री से इंडियन आइडल के फिनाले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर डांसर चैप्टर 4- तारक मेहता का उल्ट चश्मा

शिल्पा शेट्टी का शो 'सुपर डांसर 4' दिन पर दिन खूब लोकप्रिय होता जा रहा है। इस शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हालांकि इस हफ्ते ये शो एक पायदान नीचे खसक आया है, लेकिन टीआरपी में अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं गोकुलधाम सोसाइटी के लोग दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे  हैं और लिस्ट में तारक मेहता शो पांचवे स्थान पर है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें