उड़ने की आशा-ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन धारावाहिकों का अपना दर्शक वर्ग है। बड़े परदे और ओटीटी के बीच टीवी सीरियल भी खूब चाव से देखे जाते हैं। इस हफ्ते किस शो को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, इसका पता चल गया है। इस हफ्ते की टीआरपी सूची आ गई है। छोटे परदे की दुनिया पर राज करने वाले 'अनुपमा' को इस हफ्ते भी नुकसान हुआ है। वहीं, 'उड़ने की आशा' नंबर वन पर बरकरार है। बाकी शो का क्या हाल? आइए जानते हैं
अनुपमा धारावाहिक
- फोटो : यूट्यूब
ये हैं टॉप तीन शो
इस हफ्ते की टीवी टीआरपी सूची में 'उड़ने की आशा' का रुतबा बरकरार है। बीते हफ्ते भी यह शो नंबर वन पर काबिज था। पिछले हफ्ते इसने 'अनुपमा' को एक पायदान पीछे करके पहला नंबर हासिल किया। बीते हफ्ते नंबर दो पर रहने वाले 'अनुपमा' की टीआरपी इस हफ्ते और ढलान पर आई है। दूसरे नंबर पर इस बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बाजी मारी है। इस शो में बच्चे को लेकर चल रहा ड्रामा शायद दर्शकों को पसंद आ रहा है। 'अनुपमा' को तीसरा नंबर हासिल हुआ है।
Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को किया नॉमिनेट, किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी
गुम है किसी के प्यार में
- फोटो : सोशल मीडिया
'गुम है किसी के प्यार में' की लोकप्रियता बढ़ी, आया टॉप 5 में
इस बार की टीआरपी सूची में 'एडवोकेट अंजलि अवस्थि' और 'गुम है किसी के प्यार में' की जगहों में अदला-बदली हुई है। बीते हफ्ते जहां 'एडवोकेट अंजलि अवस्थि' चौथे नंबर पर था, तो इस बार यह पांचवे नंबर पर है। वहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोकप्रियता हासिल करते हुए इस बार चौथा नंबर सुरक्षित किया है। बीते हफ्ते यह सूची में पांचवे नंबर पर था।
Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' के सेट पर हादसे का शिकार हुए अक्षय कुमार, अभिनेता के आंख में लगी चोट!
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया