रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@eshav.official
पैसे से सच्चाई नहीं छिपती
कल रात को ईशा वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है- फेम, पैसा और ताकत, कुछ समय के लिए सच्चाई को छिपा सकते हैं, लेकिन इससे होने वाले नुकसान को कभी नहीं मिटा सकते।’ वह आगे यह भी लिखती हैं कि हम नई पीढ़ी के लिए कैसा उदाहरण रख रहे हैं, अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं।’ इसके बाद ईशा ने एक पोस्ट और की है, जिसमें वह बताती हैं कि यह रूपाली के हालिया दिए बयान का जवाब है। साथ ही वह लिखती हैं, हमेशा सच के साथ खड़े रहने में यकीन करती हैं।
रूपाली ने क्या कहा था
हाल ही में रूपाली गांगुली ने ईशा वर्मा से हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘मैं आपसे कहूं कि ये चीजें मुझ पर असर नहीं करती हैं, तो मैं झूठ बोलूंगी। बेशक, ऐसी चीजें मुझ पर भी असर डालती हैं। आखिरकार, हम इंसान हैं। जब कोई हमारी पीठ पीछे एक छोटी सी टिप्पणी भी करता है, तो दुख होता है।’
रूपाली गांगुली आगे कहती, ‘जो लोग मुझसे प्यार करते हैं, वह ऐसा करते रहेंगे। अच्छे कर्म करते रहिए, अच्छी चीजें तुम्हारे साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी। हर कोई बुरे दौर से गुजरता है, बुरी चीजें होती हैं, लेकिन आखिरकार, सच्चाई हमेशा जीतती है।’
खत्म नहीं हो रहा है विवाद
जिस तरह से रूपाली और उनकी सौतेली बेटी ईशा एक-दूसरे पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं, उससे लगता है कि इनका यह विवाद खत्म नहीं होगा। इस विवाद का असर रूपाली के करियर पर भी पड़ सकता है, उनकी छवि इस विवाद के कारण काफी खराब हो रही है।