फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ के जाते ही 'बिग बॉस 13' धड़ाम और कपिल का शो टॉप 10 से बाहर, देखें TRP की पूरी लिस्ट

Fri, 13 Dec 2019 04:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' की इन दिनों काफी चर्चा है। शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। जी हां, इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है जिसके मुताबिक एक बार फिर सास-बहू सीरियल को दर्शकों ने पसंद किया है। वहीं कपिल का शो तो टॉप 10 लिस्ट से ही बाहर हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kundali Bhagya - फोटो : social media
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस का सीरियल 'कुंडली भाग्य' नंबर एक पर कायम हो गया है जबकि पिछले हफ्ते यह सीरियल तीसरे नंबर पर था। वहीं सीरियल 'ये जादू है जिन्न का' को नुकसान उठाना पड़ा और दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। पिछले हफ्ते ये टॉप पर था। तीसरे नंबर पर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा है' जबकि पिछले हफ्ते ये चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन

3 of 5
Chhoti Sardarni - फोटो : file photo
सीरियल 'छोटी सरदारनी' को एक पायदान का फायदा मिला और पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंच गया है। सीरियल 'कुमकुम भाग्य' भी एक पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें पोजिशन पर जा पहुंचा। जबकि पिछले हफ्ते ये छठे नंबर पर था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को इस हफ्ते भारी नुकसान उठाना पड़ा और ये दूसरे नंबर से सीधे छठे नंबर पर पहुंच गया। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : social media
डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' को पिछले हफ्ते के 10वें नंबर से आगे बढ़कर सातवां नंबर मिला। वहीं 'ये रिश्ते हैं प्यार के' को एक पायदान नीचे आठवें नंबर से संतोष करना पड़ा जबकि पिछले हफ्ते ये सातवें नंबर पर रहा। अब बात टीवी के बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 की। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। तबीयत खराब होने की वजह से सिद्धार्थ फिलहाल घर में नहीं है। सलमान का ये शो पिछले हफ्ते आठवें नंबर पर था। एकता कपूर का ही सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' वापसी करने में कामयाब रहा। पिछले हफ्ते इसे टॉप 10 लिस्ट में जगह नहीं मिली थी जबकि इस हफ्ते यह 10वें नंबर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - फोटो : file photo
टॉप 10 शोज की लिस्ट:
1.कुंडली भाग्य
2.ये जादू है जिन्न का
3.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4.छोटी सरदारनी
5.कुमकुम भाग्य
6.ये रिश्ता क्या कहलाता है
7.डांस प्लस 5
8.ये रिश्ते हैं प्यार के
9.बिग बॉस
10.कसौटी जिंदगी के 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें