तीन साल पहले एमटीवी शो 'स्पिलिटविला' के आठवें सीजन में गौरव अरोड़ा बनकर आया ये मॉडलर अब गौरी अरोड़ा के रूप में मॉडल बनकर आया है। जानिए गौरव से गौरी तक की पूरी कहानी.... गौरव अरोड़ा ने पिछले साल खुद को एक लड़की में कनवर्ट करवा लिया है। गौरव अब पूरी तरह से गौरी अरोड़ा बन गया है और एमटीवी पर शो 'इंडियंस नेक्स्ट टॉप मॉडल' के लिए ऑडिशन दे दिया है। शो का ये तीसरा सीजन हैं और मिलिंद सोमेन, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नीरज गाबा और फोटोग्राफर डब्बू रतनानी शो के जज हैं।
विज्ञापन
गौरी ने ऑडिशन में बताई अपने ट्रांसफोर्मेशन की एक-एक बात
2 of 5
MTv Show
चलिए आपको भी बताते हैं आखिर क्या है गौरव से गौरी तक की कहानी। दरअसल, पिछले साल ही गौरव ने गौरी बनने के लिए अपना जेंडर चेंज करवाया है और साथ ही अपने शरीर को एक मॉडल के रूप में ढाल लिया है। 'गौरी ने खुद कहा कि' मैंने खुद को एक वजिना गिफ्ट की है, तीन साल पहले मैं एक मेल मॉडल थी, यहां तक कि मैं मैगजीन के मैन पेज पर भी आती थी, मैंने एमटीवी पर एक मेल मॉडल के रूप में रहते हुए शो भी किया है, मेरे 8 पैक एब्स थे, मैं पूरी तरह एक फिट मेल मॉडल थी, लेकिन लड़की बनने के बाद मैं फिर भी नर्वस थी क्योंकि मेरे कंधे और बाजू काफी चौड़े थे, लेकिन एक लड़की में धीरे-धीरे कनवर्ट हो रही थी जो मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी।'..पढि़ए आगे चौंकाने वाली बात...
विज्ञापन
3 of 5
Gauri Arora
गौरी ने ऑडिशन में आगे बतााया कि 'बचपन से मेरे अंदर बहुत कुछ चल रहा था, मुझे नहीं पता कौन क्या बात कर रहा है, लेकिन मेरे माता-पिता ने मेरा पूरा साथ दिया, वे मेरे लिए भगवान हैं, मेरे पिता ही थे जो मुझे बैंकॉक ले गए, हम थाईलैंड गए और वहां मेरे पिता ही मेरे साथ थे, एक पिता के लिए ये बहुत ही कठिन परिस्थिति है कि उसका बेटा एक लड़की में कनवर्ट हो रहा है। मैं हमेशा अपने पापा से कहती थी कि ये बहुत असहनीय और असंभव है।'
4 of 5
Gauri arora
जब गौरी से पूछा गया कि शो में बिकनी भी पहनी जाएगी तो तुम इसमें सहज हो। तो इस पर गौरव से गौरी बने मॉडल ने कहा कि 'मेरे पिता और ब्वॉयफ्रेंड ने भी मुझे बताया था कि 'मैं अपने पहले शो में बिकनी ना पहनूं ताकि लोग ये ना सोचे कि मैंने ये ट्रांसफोर्मेशन सिर्फ में शो में आने के लिए करवाया है।'..अभी और भी हैं खुलासे..
गौरी ने आगे कहा कि 'मुझे बहुत ही अच्छा और खूबसूरत महसूस हुआ और मैंने बिकनी पहनने का फैसला लिया। क्योंकि इससे मेरे अंदर की सच्चाई लोगों के सामने बयां होगी। मैं आशा करती हूं कि लोगों को भी इससे प्रोत्साहन मिले।