फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई कॉमेडी की डेली डोज की शूटिंग, कुमकुम भाग्य में आई नई हीरोइन समेत पांच फटाफट खबरें

Sat, 18 Jul 2020 04:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशी खुराना, हुनर हाली - फोटो : Social Media
हिमांशी की रिपोर्ट निगेटिव
पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी खुराना का कोरोना वायरस का परीक्षण नकारात्मक आया है। इस खुशी को उनकी मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जाहिर किया है। बीते शुक्रवार को उन्होंने लिखा, 'हिमांशी के स्वास्थ्य को लेकर अपना प्यार और उनके स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। भगवान का शुक्र है कि हिमांशी की कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।' हिमांशी टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन का हिस्सा होने के बाद ज्यादा चर्चा में रही हैं। इस सीजन के उपविजेता रहे आसिम रियाज के साथ भी उनका नाम खूब जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
Pooja Banerjee
'कुमकुम भाग्य' में नजर आएंगी पूजा बनर्जी
टीवी के चर्चित शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में निवेदिता बसु का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री पूजा बनर्जी अब 'कुमकुम भाग्य' का भी हिस्सा होंगी। दरअसल, इस शो की अभिनेत्री नैना सिंह ने यह शो छोड़ दिया है। इसलिए अब उनकी जगह रिया का किरदार अब पूजा अदा करेंगी। दोनों शोज को एक साथ संभालने के बारे में पूजा ने कहा, 'शुरुआत में तो मैं भी घबरा रही थी लेकिन सौभाग्य से दोनों शोज के सेट एक दूसरे के सामने लगे हुए हैं। इसलिए मुझे इधर उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां तक कि मेरा मेकअप आर्टिस्ट और कमरा भी वही रहेगा। बस पोशाक बदलने का मामला थोड़ा सा बदलेगा। इसलिए, मुझे कुछ ज्यादा सावधानियां बरतने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू
कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के पूरे 125 दिन की बंदी के बाद टीवी का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। इस खबर की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो साझा करके दी है। इस वीडियो में इस शो का हिस्सा रहने वाली सुमोना चक्रवर्ती और भारती सिंह शूटिंग के सेट पर घुसने से पहले सैनिटाइज होती हुई नजर आ रही हैं। ज्ञात है कि टीवी के दैनिक धारावाहिकों की शूटिंग तो पहले ही शुरू हो चुकी है। लेकिन, जिन शोज में दर्शकों की जरूरत होती है, वह शो फिलहाल देरी से शुरू हो रहे हैं।

4 of 5
हुनर हाली - फोटो : Social Media
खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं हुनर हाली
देश में लॉकडाउन से पहले बंद हो चुके धारावाहिक 'परमावतार श्री कृष्ण' का हिस्सा रहीं अभिनेत्री हुनर हाली अपने आप को बेहद खुशकिस्मत समझती हैं। और इसका कारण है कि उन्हें ऐसी भयानक स्थिति में कहीं काम करने नहीं जाना है। वह कहती हैं, 'मेरे ऊपर ऐसा कोई दबाव नहीं है कि मुझे ऐसी स्थिति में काम करने के लिए बाहर जाना पड़े। लेकिन, लॉकडाउन से पहले लोग जिन शोज का हिस्सा थे, वह अब काम करने के लिए वापस शूटिंग पर पहुंच रहे हैं। उनमें मेरे कुछ दोस्त भी हैं। कुछ लोग मजबूरी में काम करने जा रहे हैं। अगर वह नहीं जाएंगे तो उन्हें शो से निकाल दिया जाएगा। ऐसे समय में यह बहुत गलत बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एवलिन शर्मा - फोटो : Social Media
एवलिन शर्मा ने बताई आप बीती
अभिनेत्री और मॉडल एवलिन शर्मा को हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किए 10 साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे कई फिल्मों में किरदार ऑफर किए जाते थे लेकिन रातों-रात मुझे किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ बदल दिया जाता था। इसका कारण था कि किसी की दोस्त या प्रेमिका को फिल्मों में काम करना होता था। बॉलीवुड में 10 साल बिताने और 15 फिल्में करने के बाद भी लोगों को लगता है कि मैं हिंदी में अपने संवाद ठीक से नहीं बोल सकती। यह मेरे लिए बहुत ही दुखद है। मैं एली अवराम और एलनाज नॉरौजी को भी जानती हूं। वह भी इसी समस्या से गुजर रही हैं।'

पढ़ें: Rajat Tokas Birthday: लड़कियां दीवानी थीं टेलीविजन के अकबर के लिए, गर्लफ्रेंड से गुपचुप शादी रचाकर तोड़ दिए थे लाखों दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें