फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Update: अक्षरा खुद के लिए उठाएगी बड़ा कदम, अनुपमा वनराज को दिखाएगी रौद्र रूप, पढ़ें सीरियल अपडेट

Sat, 16 Jul 2022 02:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीरियल अपडेट - फोटो : social media
छोटे पर्दे पर रोज नए एपिसोड के साथ कहानी तो वही रहती है लेकिन नए-नए ट्विस्ट आते रहते हैं, जो कई बार दर्शकों को हैरान कर जाते हैं। ज्यादातर सीरियल को ऐसे पॉइंट पर समाप्त किया जाता है कि दर्शकों में आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुकता बनी रहे और ये स्ट्रेटेजी काम भी करती है। अगले एपिसोड में क्या होने वाला है ये जानने के लिए अक्सर दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी रहती है, तो चलिए जानते हैं आज के सीरियल्स के आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु ने अक्षरा को अभी भी उसके हाथ की चोट के बारे में नहीं बताया है। वहीं आरोही अक्षरा को कहेगी कि तुमने अपनी जिंदगी में किया क्या है और उससे कमरे से निकल जाने को कहेगी। आरोही के इस विहेवियर से अक्षरा बहुत दुखी हो जाएगी, जिसके बाद मंजरी उसका ध्यान बटाने की कोशिशि करेगी, हालांकि अक्षरा कि दिमाग में वही सारी बातें घूमेंगी जो आरोही ने उससे कही। इसके बाद अभिमन्यु के कहने पर वह अस्पताल जाती है। जहां वह मरीजो को गाना गाकर सुनाएगी। इसके बाद अक्षरा का पहला कदम होगा अपने करियर के लिए आगे बढ़ने का फैसला करेगी। वह सिंगिग कॉम्टीशिन में पार्टिसिपेट करने वाली है।
विज्ञापन

3 of 6
अनुपमा, वनराज - फोटो : social media
अनुपमा
सीरियल अनुपमा में छोटी अनु घर आ चुकी है और बरखा के साथ ही शाह परिवार को भी ये जानकर झटका लग चुका है कि अनुपमा और अनुज ने बेटी गोद ली है। अब अनुज और अनुपमा अपनी बेटी को लेकर शाह फैमिली के सदस्यों से मिलवाने गए हैं। जहां एक बार फिर से बा और वनराज अनुपमा को खरी-खोटी सुनाते नजर आएंगे लेकिन अनुज पर बात आते ही अनुपमा का गुस्सा बहुत बढ़ जाता है और वह वनराज को चेतावनी देगी कि उसके पति को आज के बाद मेरे और मेरे पति के बीच में जरा भी मत बोलिएगा। वहीं किंजल भी इनसिक्योर फील करेगी।

4 of 6
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : social media
भाग्य लक्ष्मी
जी टीवी के सीरियल भाग्य लक्ष्मी में मलिष्का की सच्चाई सबके सामने आ चुकी है, जिसकी वजह से हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है, लेकिन मलिष्का अब भी यही कह रही है कि उसने कुछ नहीं किया। अब आगामी एपिसोड में ऋषि मलिष्का से कहेगा कि अगर वो इनोसेंट है तो साबित करे। वह मलिष्का से उसके बेगुनाह होने का सबूत मांगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
सीरियल ये है चाहतें में युग और प्रीशा एक दूसरे से मिल चुके हैं, हालांकि अभी दोनों के बीच गलतफहमियां बरकरार हैं। अब आने वाले एपिसोड में बलराज प्रीशा से उसके बेटे पर ध्यान देने के लिए कहता है। इसी के साथ बलराज दोनों के बीच नई परेशानियां खड़ी करता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के मौजूदा ट्रैक में विराटा के परिवार को गुंडो ने बंधक बनाया हुआ है, आने वाले एपिसोड में गुंडे विराट को धमकी देते हैं कि अगर उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो उसके परिवार को मार दिया जाएगा। वहीं विराट के आगे फैमिली के साथ ही ड्यूटी निभाने का फर्ज भी है। जगताप विराट को सारी स्थिति के बारे में जानकारी देता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें