फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then And Now: कभी ऐसी दिखती थीं टीवी की ये पसंदीदा बहुएं, तस्वीरें देख पहचान पाना होगा मुश्किल

Sat, 16 Jul 2022 02:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी अभिनेत्रियों का इतना बदला लुक - फोटो : social media
मनोरंजन जगत चका चौंध से भरी एक ऐसी दुनिया है, जहां सिर्फ अदाकारी आना ही जरूरी नहीं है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अभिनय के साथ-साथ उनके लुक और फैशन पर भी दर्शकों की निगाहें टिकी होती हैं। आपने अक्सर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के लुक में समय के साथ परिवर्तन आते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी की भी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनका लुक डेब्यू के वक्त से पूरी तरह बदल चुका है। इन्होंने अपने लुक में इतना बदलाव लाया है कि आज जब फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों को देखते हैं, तो वह इसपर यकीन नहीं कर पाते हैं। किसी ने ऐसा मेकअप से किया, तो किसी ने इसके लिए सर्जरी का सहारा लिया। आज इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी की ऐसी बहुओं से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने वक्त के साथ न केवल अपनी फिटनेस को सुधारा बल्कि अपने लुक को भी पूरी तरह बदल लिया।  
विज्ञापन

2 of 6
मौनी रॉय - फोटो : social media

मौनी रॉय
टीवी से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में विलेन बनी नजर आएंगी। अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज के कारण पर मौनी अक्सर सोशल मीडिया पर पर छाई रहती हैं। लेकिन, साल 2000 में अपने डेब्यू के समय वह आज से बिल्कुल अलग दिखती थीं, उन्होंने अपने लुक में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अगर आप मौनी रॉय की पुरानी तस्वीरें देख लेंगे तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। मौनी रॉय की आज के समय की और पुरानी तस्वीरों को देखकर एक नजर में पहचानना वाकई मुश्किल होगा।

विज्ञापन

3 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : social media

रुबीना दिलैक
'बिग बॉस 14'  जीतने वाली टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक भी पूरी तरह से अपना काया पलट कर चुकी हैं। उन्होंने केवल अपनी फिटनेस ही नहीं बल्कि लुक्स में भी बहुत बदलाव किया है। रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'छोटी बहू' से की थी और उस समय वह बिल्कुल अलग दिखती थीं। समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और इंडस्ट्री में बने रहने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।   

4 of 6
हिना खान - फोटो : social media

हिना खान
छोटे पर्दे से निकलर बड़े पर्दे तक अपनी एक दमदार पहचान बनाने वाली हिना खान आज टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमर गर्ल बन चुकी हैं। हिना खान ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था और तभी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। लेकिन क्या आपने तब से अब तक उनके लुक्स में बदलाव आते देखा है। वह उस समय में बिल्कुल ही अलग दिखती थीं। हिना खान ने भी लोकप्रियता हासिल करने के बाद घंटो जिम में पसीना बहाकर खुद में इतना बदलाव लाया कि उनके फैंस यह भूल गए कि यह अभिनेत्री उनकी अक्षरा बहू ही है।

विज्ञापन

5 of 6
निया शर्मा - फोटो : social media

निया शर्मा
अभिनेत्रियों के लुक्स में आए बदलाव वाली इस लिस्ट में निया शर्मा भी शामिल हैं। निया शर्मा आज के समय में टीवी की हॉटेस्ट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह एक सिंपल लड़की थी। आज निया का यह ट्रांसफॉर्मेंशन देख उनके फैंस भी काफी हैरान रह जाते हैं। निया अपने लुक्स के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : social media

जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट के चाहने वालो की संख्या किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। छोटे पर्दे पर नेगेटिव से लेकर पॉजिटिव किरदार निभाने वाली जेनिफर को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनके चाहने वाले उनको हर रूप में पसंद करते हैं। लेकिन जेनिफर ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो वह बिल्कुल ही अलग लगती थीं, लेकिन अब वह काफी ग्लैमरस और बोल्ड हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें