टेलिविजन पर दिनभर बहुत सारे शो आते हैं, कुछ शो पॉपुलर हो जाते हैं और कुछ दर्शकों को बहुत कन्फ्यूज करते हैं। टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस को भी लोग बहुत पसंद करते हैं, वहीं कई लोगों को इसका कंटेट नहीं समझ में आता है। हाल ही में कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' चल रहा है। बिग बॉस की तर्ज पर इसमें भी लगभग सभी कन्ट्रोवर्सियल सेलिब्रिटीज हैं। सबको एक जेल में रखा गया है और कंगना सभी से उनके राज उगलवाती हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि इस तरह के कई टीवी शो हैं जिन्हें देखने के बाद दर्शक ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर इन्हें बनाया ही क्यों गया है।