केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : Twitter/BJP4India
समृति ने 'विरुद्ध' 'तीन बहुरानियां' और 'एक थी नायिका' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया। 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। अगले ही साल उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। साल 2010 में स्मृति बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महिला विंग की अध्यक्ष बनीं। साल 2014 में यूपी की अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा लड़ी, हालांकि वे हार गईं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 38000 वोटों से हराया था। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में मानव संसाधन और विकास मंत्री रह चुकी हैं और फिलहाल, कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं।