'एक ब्रह्म सर्वगुण संपन्न', 'एक आस्था ऐसी भी' और 'एक भ्रम: सर्वगुण संपन्न' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री टीना फिलिप ने सगाई कर ली है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड-एक्टर निखिल शर्मा संग दिल्ली में सगाई की है। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
खबरों की मानें निखिल शर्मा और टीना फिलिप की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'एक आस्था ऐसी भी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शो में इन दोनों ने बहन-भाई का किरदार निभाया था। निखिल शर्मा और टीना फिलिप की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Tina Philip , Nikhil Sharma
- फोटो : social media
निखिल शर्मा और टीना फिलिप ने दिल्ली में करीबी दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की है। टीना फिलिप ने अपनी सगाई की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने निखिल शर्मा और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए टीना फिलिप ने निखिल के लिए प्यारा भरा कैप्शन भी लिखा। दर्शक टीना फिलिप की शेयर की गई तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए सगाई की बधाई भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि निखिल शर्मा दिल्ली के रहने वाले हैं और इन दोनों की सगाई दिल्ली में ही हुई है।
शादी के बारे में बात करते हुए टीना फिलिप ने बताया कि फिलहाल उन्होंने सगाई की है शादी वह अगले साल तक करेंगे। खबरों की मानें तो निखिल शर्मा और टीना फिलिप ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया है। हालांकि वह शादी कहां करेंगे अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।