फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प: बॉलीवुड की फिल्मों से उठाई गई इन टीवी सीरियल्स की कहानी, कोई हुआ हिट तो कुछ गए पिट

Fri, 03 Dec 2021 11:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में रीमेक का दौर चल रहा है। कई हिंद फिल्मों की कहानी को साउथ या फिर हॉलीवुड से लिया गया है। इतना ही नहीं, कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिसके कंटेंट को पुरानी हिंदी फिल्मों से कॉपी किया गया है और उन्हें नए तड़के के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है। मेकर्स की इस मेहनत को कई बार दर्शकों द्वारा पसंद किया गया, तो कई बार मेकर्स की लोगों द्वारा आलोचना भी हुई। वहीं, अब रीमेक का दौर टीवी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है।
 
टीवी की दुनिया में भी कई ऐसे सीरियल्स हैं, जिनका कंटेंट कहीं ना कहीं से उठाया गया है। कई तो ऐसे सीरियल भी हैं, जिनके आइडियाज बॉलीवुड की फिल्मों से लिए गए हैं। इसमें से कुछ सीरियल हिट हुए तो कुछ फ्लॉप हो गए थे। आज हम आपको उन्हीं सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखते हैं वो लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 7
दो हंसो का जोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दो हंसों का जोड़ा
जी टीवी पर टेलीकास्ट हुए इस सीरियल में शालीन भटोन और शुभांगी अत्रे एक साथ नजर आए थे। ये सीरियल शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' पर आधारित था, जिसमें शालीन भटोन ने शाहरुख खान जैसा बोरिंग किरदार निभाया थ। इस सीरियल को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन

3 of 7
लव यू जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया
लव यू जिंदगी
पवित्रा पुनिया और सिद्धार्थ शुक्ला स्टारर सीरियल ‘लव यू जिंदगी’ फिल्म ‘जब वी मेट’ पर आधारित था। इस सीरियल में पवित्रा पुनिया ने गीत का किरदार निभाया था, जो फिल्म में करीना कपूर करती दिखी थीं। करीना कपूर की इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, सीरियल दर्शकों के मन में जगह नहीं बना पाया।

4 of 7
दिल से दिल तक - फोटो : सोशल मीडिया
दिल से दिल तक
सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और जैस्मीन भसीन स्टारर सीरियल ‘दिल से दिल तक’ दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। ये सीरियल ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ फिल्म पर आधारित था, जिसमें सरोगेसी की कहानी को दिखाया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
परदेस में है मेरा दिल - फोटो : सोशल मीडिया
परदेस में है मेरा दिल
दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी का सीरियल ‘परदेस में है मेरा दिल’ फिल्म ‘परदेस’ पर आधारित था। ये सीरियल अलग-अलग जगहों पर शूट किया गया था। हालांकि, काफी मेहनत के बाद भी इस सीरियल को दर्शकों का प्यार नहीं मिला था।
विज्ञापन

6 of 7
नामकरण - फोटो : सोशल मीडिया
नामकरण
टीवी सीरियल ‘नामकरण’ को फिल्म ‘जख्म’ का कॉपी माना जाता है। दावा किया जाता है कि डायरेक्टर महेश भट्ट ने ही अपनी फिल्म पर आधारित ये सीरियल बनाया था। इस सीरियल में बरखा सेनगुप्ता, रीमा लागू और जैन इमाम नजर आए थे। सीरियल की कहानी को दर्शकों का प्यार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोधा अकबर - फोटो : सोशल मीडिया
जोधा अकबर
इस लिस्ट में रजत टोकस और परिधि शर्मा का पीरियड सीरियल जोधा अकबर का नाम भी शामिल है। ये सीरियल हिट फिल्म जोधा अकबर पर आधारित है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद इस सीरियल को दर्शकों के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें