फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reception: नील भट्ट और ऐश्वर्या के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं रेखा, कपल को दिया आशीर्वाद

Fri, 03 Dec 2021 09:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नील भट्ट - फोटो : Instagram
सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की शूटिंग के दौरान असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। दुल्हन के जोड़े में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वही नील भी किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। अपनी शादी के बाद दोनों ने मुंबई में अपना शानदार रिसेप्शन रखा, जिसको अटेंड करने के लिए मनोरंजन जगत से कई सितारे पहुंचें। लेकिन इनके रिसेप्शन में रेखा ने चार चांद लगा दिए।

रेखा ने दिया कपल को आशीर्वाद

शादी के बाद जब नील और ऐश्वर्या ने अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा तो इस रिसेप्शन की शोभा बढ़ाने के लिए रेखा भी इसमें शामिल हुईं। रेखा हमेशा की तरह खूबसूरत साड़ी और बालों में गजरा लगाए हुए नजर आईं। रेखा को अपने रिसेप्शन में देखकर दोनों ही काफी हैरान रह गए। यहां पहुंचकर दिग्गज अभिनेत्री ने नील और ऐश्वर्या को उनके विवाहित जीवन के लिए ढ़ेर सारा आशीर्वाद दिया। जब रेखा यहां पहुंचीं तो हर किसी की नजर अभिनेत्री पर ही टिक गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नील भट्ट - फोटो : Instagram
वीडियो हुआ वायरल

शादी के बाद इनके रिसेप्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कपल के साथ-साथ लोग खूबसूरत अभिनेत्री रेखा की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो में रेखा को देखकर इस कपल ने अभिनेत्री का आशीर्वाद लिया। रेखा ने भी दोनों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें अपने गले से लगा लिया और उनके साथ कैमरा के लिए कई पोज भी दिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
नील भट्ट - फोटो : Social Media
शो से है रेखा का गहरा कनेक्शन

बता दें कि रेखा का शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ इस शो से गहरा कनेक्शन है। दरअसल जब ये शो शुरू होने वाला था तो इस शो के प्रोमो में रेखा की कई झलकियां देखने को मिली थीं। जो सूत्रधार के रूप में सिर्फ शो के बारे में ही नहीं बता रही थी, बल्कि लोगों की उत्सुकता को भी रेखा ने अपनी आवाज से दुगुना कर दिया था। लोगों के ये शो काफी पसंद आ रहा है।

4 of 5
नील भट्ट - फोटो : Instagram
30 नवम्बर को हुई थी शादी

ऐश्वर्या और नील की शादी 30 नवम्बर को उज्जैन में हुई थी। हालांकि दोनों की ये शादी निजी ही रखी गई थी, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने बहुत ही खूबसूरत लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था तो वहीं उन्होंने रजवाड़ा गहने पहने थे। अपनी दुल्हन के कपड़ों को मैच करते हुए नील भट्ट ने भी व्हाइट शेरवानी और लाल पगड़ी पहनी थी। दोनों अटायर में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : Instagram
ऐसे हुई थी मुलाकात

ऐश्वर्या और नील की पहली मुलाकात गुम हैं किसी के प्यार के सेट पर हुई थी। दोनों शुरुआत में अच्छे दोस्त थे और इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच की ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बादल गई। ऐश्वर्या और नील अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें