कलर्स के पॉपुलर शो 'नागिन' को काफी पसंद किया गया। 'नागिन' के छह सीजन हिट होने के बाद एकता सातवें सीजन की तैयारी में हैं। एकता 'नागिन' सीजन 7 के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश काफी समय से कर रही हैं। खबर थी कि एकता 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेट प्रियंका चाहर चौधरी को बतौर लीड एक्ट्रेस अपने सीरियल में कास्ट करेंगी, लेकिन उसके बाद चर्चा हुई कि 'बिग बॉस 16' की सुम्बुल तौकीर को नागिन 7 के लिए कास्ट किया जाएगा। हालांकि, बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद सारी कहानी उल्टी पड़ गई है। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने एकता कपूर के नागिन में नागिन का किरदार निभाया और वाहवाही बटोरी।