फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanskari Bahu: टीवी की वो संस्कारी बहुएं, जो असल जिंदगी में दिखती हैं बेहद हॉट; तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश

Mon, 25 Apr 2022 08:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हिना खान, निया शर्मा, रुबीना - फोटो : social media
सिनेमा जगत की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई होती है और उनकी जिंदगी भी इसी चकाचौंध के इर्द-गिर्द घूमती है। टीवी की दुनिया की अभिनेत्रियों को अक्सर सीरियल में ट्रेडिशनल ड्रेस पहने देखा जाता है। कई अभिनेत्रियों ने अपने रील लाइफ में निभाए गए संस्कारी बहू के किरदार से खूब नाम कमाया है। मशहूर होने के साथ-साथ इन अभिनेत्रियों ने दर्शकों को इंस्पायर भी किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी पर सीधी-सादी नजर आने वाली ये संस्कारी बहुएं रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं? आज हम आपको टीवी की इन संस्कारी और सीधी-साधी दिखने वाली बहुओं ऐसी रियल लाइफ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इन तस्वीरों में इनकी हॉटनेस देख आपके होश उड़ जाएंगे। आइए देखते हैं.....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुरभि चंदना - फोटो : instagram
अभिनेत्री का नाम- सुरभि चंदना
मशहूर टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में अनिका ओबेरॉय का किरदार निभाने वाली सुरभि चंदना को शो में पारंपरिक अंदाज में देखा गया था। जबकि वास्तविक जीवन में वह काफी ग्लैमरस हैं। सुरभि ज्यादातर शॉर्ट और वेस्टर्न कपड़े हने नजर आती हैं। वह लोगों के दिमाग से अपनी संस्कारी छवि को खत्म करने में लगी हुई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
हिना खान - फोटो : social media
अभिनेत्री का नाम- हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लोकप्रियता पाने वाली अभिनेत्री हिना खान को कौन नहीं जानता। वह सीरियल में एक सीधी-साधी संस्कारी बहू के तौर पर नजर आई थीं। वह अपनी क्यूटनेस की वजह से लोगों की पसंदीदा बन गई थीं, लेकिन ऑनस्क्रीन सिंपल दिखने वाली यह अभिनेत्री रियल लाइफ में बेहद फैशनेबल और स्टाइलिश हैं। उनका ग्लैमरस अवतार अक्सर लोगों को दीवाना कर देता है।

4 of 7
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री का नाम- रश्मि देसाई
सीरियल 'उतरन' और 'दिल से दिल तक' में संस्कारी बहू बनकर नाम कमाने वाली रश्मि देसाई भी खूब लोकप्रिय हैं। उनका सिम्पल रहना लोगों को बहुत पसंद आता था। मगर हम अगर उनकी रियल लाइफ की बात करें तो रश्मि काफी बोल्ड है। उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री का नाम- रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक ने रातों रात 'छोटी बहू' में निभाए गए अपने किरदार 'राधिका' से बहुत प्रसिद्धि हासिल की थी। उनके निभाए गए इस किरदार को लोगों का जितना प्यार मिला उतना ही प्यार उनको लोगों ने रियल लाइफ में भी दिया। लेकिन छोटे पर्दे पर दुल्हन बनकर आई रुबीना असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं।
विज्ञापन

6 of 7
निया शर्मा - फोटो : instagram
अभिनेत्री का नाम- निया शर्मा
निया शर्मा को 'एक हजारों में मेरी बहना है' में निभाए अपने किरदार मानवी से घर-घर में लोकप्रियता मिली। रील लाइफ में मानवी जितनी ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आती है, रियल लाइफ में वह उतनी ही हॉट और ग्लैमरस हैं। उनका यह हॉट अंदाज अक्सर लोगों को देखने मिलता रहता है। अपने इस अंदाज की वजह से ही निया को सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का खिताब दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौनी रॉय - फोटो : social media
अभिनेत्री का नाम-  मौनी रॉय
पौराणिक सीरियल 'देवों के देव महादेव' में सती माता का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली मौनी रॉय कापी पॉपुलर हैं। उनकी खूबसूरती पर लोग जान छिड़कते हैं। वास्तविकता में मौनी बहुत ही ग्लैमरस हैं और उनकी हॉटनेस का अंदाजा उनकी सोशल मीडिया तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें