अगर आप भारतीय सीरियल्स देखकर बोर हो गए हैं, तो आपको ये पाकिस्तानी सीरियल देखने चाहिए। पाकिस्तानी सीरियल्स की खासियत है कि वह कहानी को सालों तक नहीं खींचते, कहानी पूरी होने पर उसे बंद कर देते हैं। इसके साथ ही उनके शोज में आपको अपने डेली लाइफ की झलक दिखेगी। उनके एक्टर हर समय मेकअप और गहनों में जो लदे नहीं दिखते। अब पाकिस्तान के शोज की इतनी बात हो ही गई है तो आपके दिमाग में जरूर 'जिंदगी गुलजार है' और 'हमसफर' जैसे सीरियल आ रहे होंगे, लेकिन आज हम आपको इनकी नहीं बल्कि इससे भी पहले बने बेहतरीन सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान में इन्हें सीरियल नहीं ड्रामा कहा जाता है।