फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: इन 5 बड़े कारणों से पता चल जाएगा, क्यों बाहर हुए आकाश ददलानी

Thu, 11 Jan 2018 08:09 AM IST
amarujala.com- Written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 8
Bigg Boss 11
बिग बॉस 11 से फाइनल 5 में से आकाश ददलानी को शो छोड़कर जाना पड़ रहा है। शो का आखिरी इलिमिनेशन आकाश पर भारी पड़ गया। लेकिन ये भी जान लें कि आकाश के बाहर जाने की एक नहीं बल्कि ये हैं 5 बड़ी वजह...
विज्ञापन

2 of 8
Akash Dadlani
शो में 'ए-कैश' के नाम से पहचान रखने वाले आकाश ददलानी का बिग बॉस 11 का सफर खत्म होने जा रहा है। बता दें कि आज रात यानि कि 10 जनवरी के शो में आकाश घर को अलविदा कह देंगे। इसकी सबसे बड़ी और पहली वजह है कि आकाश के वोटों की गिनती गिरती ही जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
Akash Dadlani
दूसरे कारण में हम आपको बता दें कि आकाश का घर में बहुत ही जिद्दी रवैया है जो कि एक विजेता को शोभा नहीं देता है। घर में हुए टास्क के दौरान आकाश को अकसर जिद्द करते हुए देखा गया है। साथ ही वे घर में सबसे ज्यादा शोर भी मचाते हैं। 

4 of 8
Akash and Puneesh
बता दें कि आकाश एक विदेशी रैपर हैं इसलिए भारत में उनको ज्यादातर लोग हिना, विकास और शिल्पा से ज्यादा नहीं जानते है। हालांकि शो में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी से रिश्ते का खुलासा कर उन्होंने सनसनी मचा दी थी। यहां तक कि आकाश की मम्मी ने भी विशाल से रिश्ता जुड़ा होने की बात कह उसे साबित करने की बात कही थी।
विज्ञापन

5 of 8
Akash Dadlani
आकाश के शो से जाने में एक बड़ा कारण ये भी है कि वे शो में कई बार बदतमीजी करते नजर आए हैं। कभी शिल्पा को किस करने की कोशिश करते हैं तो कभी हिना से लड़ते नजर आते हैं। यहां तक कि आकाश अर्शी से भी कई बार बदतमीजी कर बैठे हैं। बता दें कि खुद सलमान ने भी आकाश को बदतमीजी करने के चलते फटकार लगाई है। 
विज्ञापन

6 of 8
Akash Dadlani
आकाश में एक नहीं कहीं गंदी आदतें शुमार है जैसे कि पाला बदल लेना। कभी पुनीश के साथ प्यार तो कभी लड़ाई कर बैठते हैं जिससे उनके कैरेक्टर पर दर्शकों को शक होने लगा। यहां तक कि आकाश कभी भी घर में किसी कहना नहीं मानते हैं। बता दें कि आकाश ने शो के पहले हफ्ते में विकास से जबरदस्त लड़ाई की थी जिसके कारण प्रियांक शर्मा को उनको धक्का देने के चलते शो से बाहर होना पड़ा था। 
विज्ञापन

7 of 8
Arshi And Akash
बता दें कि आकाश ददलानी सिंधी फैमिली में पैदा हुए और वह अमेरिका में एक अमीर एनआरआई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने अमेरिका के रोनाल्ड रेगन हाई स्कूल से पढ़ाई की और फिर नॉर्थ कैरोलिना से अल्बामारल हाई स्कूल में पढ़ाई की।
विज्ञापन

8 of 8
Akash
आकाश का 'बैंग बैंग' सॉन्ग 'बिग बॉस' के घर में काफी फेमस हो चुका है। अक्सर एक-दूसरे को चिढ़ाने के लिए घर के मेंबर्स 'बैंग बैंग' गाते नजर आते हैं। इनकी बचकानी हरकतों पर 'बिग बॉस' के किसी सदस्य को प्यार आता है तो किसी-किसी को काफी गुस्सा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें