इस रविवार बिग बॉस 11 का फिनाले आयोजित किया जाएगा। उससे पहले घर में कुछ न कुछ नया किया जा रहा है। इसी के चलते पहले घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इसके बाद अवाम की फेवरेट अर्शी खान को बीबी मीन टास्क के लिए घर में वापिस भेजा गया। टास्क पूरा कर अब अर्शी मुंबई लौट चुकी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंबई आने के बाद उन्होंने सबसे पहले किससे मुलाकात की। वहीं जो बिग बॉस के घर में अर्शी को सबसे प्यारे थे।
जी हां हम बात कर रहे हैं हितेन तेजवानी की। अर्शी जब से घर से निकली हैं काफी उदास हैं। खबरों की मानें तो अर्शी अपनी उदासी को दूर करने के लिए वापस आकर हितेन से उनके घर जाकर मिलीं।
विज्ञापन
3 of 4
आपको बता दें कि जब बिग बॉस के घर में हितेन से मिलने के लिए उनकी पत्नी गौरी पहुंची थीं तो उन्होंने अर्शी को उनके घर आने का न्यौता दिया था। इसी के चलते अर्शी हितेन और गौरी से मिलने मुंबई में उनके घर पहुंची थीं।
सिर्फ इतना ही नहीं हितेन और अर्शी ने फिलहाल फिनाले के लिए एक इंटीमेट सीन की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। दोनों को फिनाले में एक इंटीमेट एक्ट करना है जो दोनों की कैमिस्ट्री को अच्छे से दर्शा सके।