फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: बिग बॉस में इन सितारों को मिला सच्चा प्यार, आज भी दे रहे एक दूसरे का साथ

Sat, 23 Sep 2023 12:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी के सितारे - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस भारत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है। इसमें हर साल बड़े-बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं और कई महीनो तक बाहरी दुनिया से बिना संपर्क किए घर में रहते हैं। शो में अक्सर लड़ाई झगड़ा देखने को मिलता है। हालांकि, शो में बहुत से सेलेब्स को सच्चा प्यार भी मिल चुका है जो घर से बाहर आने के बाद भी आज तक कायम है। आइए इन सितारों के बारे में जानते हैं...
Ashutosh Gowariker: न्यास के सहयोग से आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, साझा की खुशी
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
इस लिस्ट में पहला नाम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का है। बिग बॉस सीजन 15 में दोनों एक साथ नजर आए थे। घर में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई। सीजन 15 को तेजस्वी ने जीता था। घर के बाहर आने के बाद भी दोनों अब भी रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
एजाज खान-पवित्रा पुनिया
एजाज खान और पवित्रा पुनिया भी बिग बॉस के घर में एक दूसरे से मिले थे। शो के दौरान दोनों की आपस में अच्छी केमिस्ट्री बन गई थी। शो खत्म होते-होते दोनों अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके कुछ समय बाद दोनों ने सगाई भी कर ली।

4 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : Social media
युविका चौधरी-प्रिंस नरूला
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला बिग बॉस के घर में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी। बिग बॉस शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच यह प्यार बरकरार रहा। रिलेशनशिप में काफी समय तक रहने के बाद दोनों में शादी कर ली और फिलहाल खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन भसीन-अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अली गोनी-जैस्मिन भसीन
अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी थी बिग बॉस में ही बनी थी। दोनों के बीच भी गजब की अंडरस्टैंडिंग देखने को मिली थी। घर से बाहर निकालने के बाद भी अब तक दोनों एक साथ ही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद भी आती है।
The Great Indian Family Review: विक्की और विक्टर की चौंका देने वाली फिल्म, इक बरहमन ने कहा है ये साल अच्छा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें