जसलीन मथारू-अनूप जलोटा
- फोटो : सोशल मीडिया
जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने बतौर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड 'बिग बॉस' शो में एंट्री ली थी। उस वक्त जसलीन महज 30 वर्ष की थीं। ऐसे में दोनों के रिश्ते की खबरों के कारण शो को खूब टीआरपी मिली। इतना ही नहीं जसलीन और अनूप की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसने सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि ये गेटअप तो उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए चुना था। अनूप जलोटा ने तो यह तक कहा था कि अगर वह 35 वर्ष के भी होते तो जसलीन से शादी नहीं करते, क्योंकि उनका परिवार जसलीन के पहनावे को पसंद नहीं करता।