फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: वक्त के साथ कितनी बदलीं टीवी की ये बहुएं, देखें अब और पहले की तस्वीरें

Sun, 08 Jan 2023 06:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी एक्ट्रेस के लुक्स - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन जगत एक ऐसी दुनिया है, जहां न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी इंसान के लुक पर बेहद ध्यान दिया जाता है। यही वजह है कि चाहे अभिनेता हो या अभिनेत्री वह हमेशा अपने लुक्स पर खासा ध्यान देते हैं और समय के साथ अपने स्टाइल को बदलते चले जाते हैं। टीवी जगत की अभिनेत्रियां भी आज के समय में अपने ड्रेसिंग स्टाइल से बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को भी मात देती नजर आती हैं। हालांकि जब इन एक्ट्रेस ने डेब्यू किया था, तब यह बिल्कुल अलग दिखाई देती थीं। उनकी आज और पहले की तस्वीरें देखकर आपको भी शायद यकीन नहीं होगा कि आज ये एक्ट्रेसेस कितनी बदल चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रुबीना दिलैक - फोटो : social media
टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रुबीना दिलैक न अपने लुक्स में काफी बदलाव किया है। आज वह सोशल मीडिया से लेकर हर इवेंट में अपने ड्रेसिंग स्टाइल से खूब लाइम लाइट खींचती हैं। छोटे पर्दे पर 'छोटी बहू' सीरियल से शुरुआत करने वाली रुबीना के अब और  पहले के लुक में काफी बदलाव आ चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
मौनी रॉय - फोटो : social media
अभिनेत्री मौनी  रॉय की पुरानी तस्वीर देखने के बाद शायद ही आपको यकीन हो रहा हो कि यह वही हैं। टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी ने अपना काया  पलट कर दी है। फैशन के मामले में वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। उनेक लुक में तब से अब तक जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है।

4 of 6
हिना खान - फोटो : social media
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से 'अक्षरा' के रूप में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हिना खान ने इस बार कान फेस्टिवल में भी अपनी ड्रेसिंग से सबका ध्यान आकर्षित किया था। लोगों ने उनके हर आउटफिट की खूब सराहना हुई। हिना खान के डेब्यू और अब के लुक में जमीन आसमान का फर्क नजर आता है।
विज्ञापन

5 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : social media
टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से शुरुआत की थी। इसके बाद सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली लेकिन तब से इस सीरियल तक उनका लुक काफी बदला हुआ दिखाई दिया। फिलहाल एक्ट्रेस पहले से अब काफी अलग दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निया शर्मा - फोटो : social media
टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना' से शुरुआत की थी और इस सीरियल में एक्ट्रेस ने सभी के मन में सलवार सूट में चुलबुली लड़की के रूप में अपनी छवि बनाई थी, लेकिन धीरे-धीरे निया ने खुद को काफी बदला है। आज की और पुरानी तस्वीरों में निया के लुक में काफी अंतर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें