कपिल शर्मा और द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से जब कहा गया था कि वह कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करे, तो उन्होंने कहा था कि फिल्म में बड़े सितारे न होने की वजह से उन्हें शो पर नहीं बुलाया गया। इसके बाद काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि अनुपम खेर ने कपिल के बचाव में आकर यह बताया था उन्हें निमंत्रण मिला था, लेकिन इतनी संवेदनशील फिल्म को वहां प्रमोट करना सही नहीं रहता, इसलिए उसे स्वीकार नहीं किया गया।