रेमा, कपिल शर्मा
- फोटो : social media
'काम डाउन' के मशहूर सिंगर रेमा जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' की शोभा बढ़ाएंगे। सोनी टीवी द्वारा साझा किए गए एक प्रोमो में, रेमा होस्ट कपिल शर्मा के साथ शो में धमाका करते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ हमेशा की तरह कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज में हैं, वहीं गायक को भी मस्ती भरे मूड में देखा जा सकता है। कपिल ने रेमा से 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग बुलवाया। रेमा के साथ ही शंकर महादेवन, शान, सुकृति कक्कड़, प्रकृति कक्कड़, रोमी, सहस्वत सचदेव, निकिता गांधी, कबीर बेदी और पूजा बेदी भी शो की शोभा बढ़ाएंगे।