फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: शो में दिखी कपिल के सास-ससुर की झलक, नया प्रोमो देख छूट जाएगी हंसी

Fri, 02 Sep 2022 12:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने लोकप्रिय चैट शो 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का प्रीमियर 10 सितंबर को होगा। इस बीच इसका एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जो दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है। प्रोमो में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकांउट से शेयर किया गया 'द कपिल शर्मा शो' का नया वीडियो देखने में काफी मजेदार है। इस छोटे से वीडियो में कपिल शर्मा के साथ उनके रील लाइफ के सास ससुर भी नजर आ रहे हैं। प्रोमो में दोनों की हरकत देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका है जब शो में कपिल  के सास ससुर की एंट्री होने जा रही है। इससे पहले के सीजन में कपिल केवल अपने सास ससुर की बातें करते नजर आते थे लेकिन आने वाले दिनों में अब तीनों मिलकर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखने वाले हैं। प्रोमो से एक बात तो साफ हो गई है कि आने वाले दिनों में लोगों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं रहने वाली है। बता दें कि हाल ही में यह शो कुछ समय के लिए ऑफ एयर हो गया था।
विज्ञापन

4 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
इस छोटे से अंतराल के बाद अब कपिल की टीम लोगों को एक बार फिर से हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इस शो का प्रोमो आया था जो काफी मेजदार था। प्रोमो में कपिल सब कुछ भूले नजर आए थे। इस प्रोमो में सृष्टि रोडे भी नजर आई थीं। प्रोमो के आने के बाद से ही लोग बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगी कि शो के नए कलाकार लोगों के दिलों में जगह बना पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें