मोना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मोना सिंह
'झलक दिखला जा' का पहला सीजन सितंबर 2006 में आया था। इस सीजन को मोना सिंह ने जीता था और अगले साल वह शो की होस्ट बनी थीं। उसके बाद मोना 'क्या हुआ तेरा वादा', 'मौका ए वारदात' सहित कई टीवी शोज का हिस्सा बनीं। वहीं, उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। हाल ही में वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में उनकी मां का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।