कपिल शर्मा
- फोटो : Instagram
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के इस कॉमेडी शो के पिछले सारे सीजन सुपरहिट रहे हैं। और अब नए सीजन के साथ एक बार फिर यह शो टीवी स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दिनों जारी हुए प्रोमो के बाद दर्शक इसके नए सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें मेकर्स ने इसकी प्रीमियर डेट का भी खुलासा कर दिया है। सोनी टीवी ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द कपिल शर्मा शो’का नया प्रोमो साझा किया है। प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 'शो 10 सितंबर 2022 से हर शनिवार से रविवार, रात को 9.30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। द कपिल शर्मा शो में गाना तो सिर्फ है एक बनाना होगा, असल में कप्पू को गजल के पास है आना होगा!'