फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: केबीसी के मंच पर कंटेस्टेंट ने क्यों दबाया अमिताभ बच्चन का हाथ, जोर से चीख पड़े अभिनेता

Thu, 01 Sep 2022 01:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी 14 के हर एपिसोड में आने वाले कंटेस्टेंट काफी मजेदार है, वह अपनी बातों और हरकतों से अमिताभ बच्चन का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बहुत से प्रतिभागी खेल भी बेहद रोचक तरीके से खेल रहे हैं और शो से लखपति बनकर जा रहे हैं। वहीं बहुत से प्रतिभागी ऐसे भी होते हैं, जिनके किस्से होश उड़ा देते हैं। अमिताभ बच्चन के शो में कोमल गुप्ता नाम की वेटलिफ्टर कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। कोमल के परिवार वालों ने उनके जो किस्से बताए उसको सुनने के बाद तो अमिताभ बच्चन हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 4
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
कंटेस्टेंट कोमल गुप्ता के परिजनों ने बताया कि जब से उन्होंने जिम जाना शुरू किया है तब से वह काफी कठोर हो गई हैं, कभी बोलत फाड़ देती हैं तो कभी दरवाजे का  हैंडल उखाड़ देती हैं। ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान हो जाते हैं। वह कोमल गुप्ता के नजदीक जाते हैं और उनसे कहते हैं, 'आप हमारा हाथ दबाकर दिखाइये कि कितना जोर है आपमें'। इसके बाद कोमल उनका हाथ दबाती हैं और हड्डी चटकने की आवाज आती है। इसके बाद अमिताभ बच्चन की चीख निकल जाती है और वह कहते हैं- 'अरे बाप रे'।
 
विज्ञापन

3 of 4
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोमल गुप्ता से पहले इस शो में केरल की डॉक्टर डॉक्टर अनु करोड़पति बनते-बनते रह गईं। वह 75 लाख के सवाल का सही जवाब देकर  एक करोड़ रुपये के पड़ाव पर पहुंच गई थीं। यहां उन्होंने संशय में सवाल का गलत जवाब दे दिया और 75 लाख रुपये लेकर ही अपने घर जा पाईं।
विज्ञापन

4 of 4
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की बात करें तो ताजा खबरों के मुताबिक वह आज ही कोरोना को मात देकर काम पर वापस लौटे हैं। इसके अलावा अभिनेता की फिल्म ब्रह्मास्त्र बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास उनके पास विकास बहल की 'अलविदा', 'ऊंचाई' और 'प्रोजेक्ट के' भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें