पति को किस करतीं दृष्टि धामी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से पता लगा है कि इन दिनों दृष्टि स्पेन में पति नीरज संग छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में बीच सड़क पर पति को किस करते हुए उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दृष्टि ने स्पेन हॉलीडे की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐसे में एक फोटो में वो पति को किस करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो के साथ ही टीवी एक्ट्रेस ने एक बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है। दृष्टि ने कैप्शन में लिखा है, 'प्यार, किस और गर्मी की छुट्टियों में पागलपंती...।'