फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते के बाद ही 'नच बलिए 9' से बाहर होगी ये जोड़ी !, जानें पहला एलिमिनेशन

Tue, 30 Jul 2019 11:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nach Baliye 9 - फोटो : file photo
इन दिनों छोटे पर्दे का डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 9 काफी चर्चा में हैं। 19 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ इस शो का आगाज किया था। नच बलिए के सीजन 9 की खास बात ये है कि इस बार कुछ एक्स गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की जोड़ियां भी अपने नच से दर्शकों के दिलों को जीत रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Keith Sequeira and Rochelle Rao - फोटो : social media
इसके साथ ही 'नच बलिए' के सीजन 9 के पहले एलिमिनेशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार शो में कीथ सिकेरा और रोशेल राव की जोड़ी इस हफ्ते शो से बाहर हो सकती है। बताया जा रहा है कि कीथ सिकेरा और रोशेल राव की जोड़ी को सबसे कम वोट मिले हैं जिसकी वजह से वह इस हफ्ते नच बलिए से बाहर हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
रोशेल राव और कीथ सिकेरा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कीथ सिकेरा और रोशेल राव ने जनता और शो के जज को इंप्रेस करने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन उन्हें शो में मौजूद अन्य जोड़ियों की तुलना में कम वोट मिले हैं। वहीं शो की शुरुआत में जिस तरह से मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी में विवाद देखने को मिला था, इससे लग रहा था कि ये जोड़ी जल्द बाहर हो सकती है, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। 

4 of 5
‪‪Keith Sequeira - फोटो : file photo
वहीं आपको बता दें कि कीथ सिकेरा और रोशेल राव 'बिग बॉस सीजन 9' का भी हिस्सा रह चुके हैं। बीते साल इन दोनों ने मार्च में शादी की थी। इन दोनों ने तमिलनाडु के महाबालीपुरम बीच पर गुपचुप शादी की थी। शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'नच बलिए 9' की जज बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन और अहमद खान हैं, जबिक होस्ट मनीष पॉल हैं। वहीं नच बलिए के सीजन 9 को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं हाल ही में शो नच बलिए प्रोड्यूस करने के बाद अब सलमान के अगले प्रोजेक्ट की खबर आ गई है। खबर है कि वे एक फिल्म का प्रोडक्शन करने जा रहे हैं जो मैरिज हॉल पर बेस्ड होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें