Bipasha Basu and Karan Singh Grover
- फोटो : instagram
बंगाली बाला बिपाशा बसु की बोल्डनेस का जवाब नहीं है। वह फिल्मों से दूर होकर भी सुर्खियों के करीब रहती हैं। कभी अपने बोल्ड विज्ञापनों को लेकर तो कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर। लेकिन, इस बार बिपाशा जिस बात को लेकर खबरों में लौटी हैं, वह है उनकी शादी का एलबम। अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति रिवाज से शादी करने वाली बिपाशा ने अपना यह एलबम साझा किया है। बिपाशा ने ऐसा छोटे पर्दे के शो 'कसौटी जिंदगी के' में एक नकली शादी को असली टच देने के लिए।