फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिए 9 के लिए रिहर्सल कर रहे थे राहुल महाजन, टीवी एक्ट्रेस ने जड़ दिया थप्पड़

Wed, 17 Jul 2019 11:53 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राहुल महाजन और श्रेनु पारिख - फोटो : सोशल मीडिया
प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह से टीवी शो नच बलिए। दरअसल नच बलिए के सेट पर राहुल को एक टीवी एक्ट्रेस ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि रिहर्सल के दौरान टीवी एक्ट्रेस ने राहुल को थप्पड़ मारा है।
विज्ञापन

2 of 6
राहुल महाजन
नच बलिए 9 शो में राहुल महाजन एक भ्रम... सर्वगुण संपन्न फेम टीवी अभिनेत्री श्रेनु पारिख के साथ जोड़ी में नज़र आएंगें। ऐसे में दोनों ही जमकर रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
राहुल महाजन - फोटो : amar ujala
शो के प्रीमियर के लिए तैयारी के बीच मंगलवार को खबर सामने आई कि श्रेनु ने राहुल को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद यह खबर आग की तरह हर जगह फैल गई।

4 of 6
राहुल महाजन
वहीं जब बात ज्यादा फैल गई तो नच बलिए की ओर से बयान जारी किया गया कि श्रेनु ने राहुल को थप्पड़ मारा है क्योंकि ये उनके डांस एक्ट का एक हिस्सा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों का डांस प्रीमियर में 'सेकेंड हैंड जवानी' गाने पर परफॉर्म नज़र आएंगे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Shrenu Parikh
बता दें कि श्रेनु को राहुल को थप्पड़ मारने के लिए काफी मनाना पड़ा था। क्योंकि टीवी एक्ट्रेस किसी भी कीमत पर राहुल को थप्पड़ जड़ने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। लेकिन बाद में जब राहुल महाजन ने आगे बढ़कर उनका मनोबल बढ़ाया तो बात बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shrenu Parikh - फोटो : instagram
इस थप्पड़ के बारे में श्रेनु ने मीडिया से कहा कि  यह काफी अलग तरह का अनुभव था। इसे करना मजेदार और डरावना भी था। क्योंकि राहुल मेरी तुलना में बहुत बड़े कलाकार हैं। लेकिन जब उन्होंने खुद कहा तो मेरी हिम्मत बढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें