फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सितारों ने महिला दिवस पर की मन की बात, बोलीं- 'हर दिन होना चाहिए हौसलों के जश्न का दिन'

Sun, 08 Mar 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
कनिका कपूर, आकांक्षा पुरी, अशनूर कौर - फोटो : अमर उजाला
हर महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों, उनके सम्मान और उनके उत्सव की बड़ी बड़ी बातें होती हैं, वादे होते हैं और फिर अगला पूरा साल उन्हीं खबरों के बीच बीतता है जिसमें हर दिन कहीं न कहीं से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीवी के सितारों ने अमर उजाला के साथ साझा की अपने मन की बात।
विज्ञापन

2 of 8
श्रुति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हर दिन हो महिला दिवस
श्रुति शर्मा, अभिनेत्री

हर महिला दिवस पर हम महिलाओं के विषयों पर जश्न मनाते हैं और चर्चा करते हैं लेकिन अगले दिन हम इसे भूल जाते हैं। यह एक दिन याद करने के लिए नहीं है। हर दिन महिला दिवस है। बस हमें इसे ध्यान में रखना होगा और इस दिन हम महिलाओं के लिए जिन उपायों की बात करते हैं, उन पर काम करना आवश्यक है। मैं महिलाओं से अनुरोध करूंगी कि अपने बच्चों को नैतिक रूप से भी शिक्षित करें। हम सभी को अपने समाज में महिला सुरक्षा की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 8
अदिति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हर महिला का करें मां जैसा सम्मान
अदिति शर्मा, अभिनेत्री

मुझे सिर्फ एक महिला दिवस नहीं चाहिए। हमें हर दिन इस पर विश्वास करने की जरूरत है, न कि केवल एक दिन के लिए। हम हर दिन इतनी सारी चीजें करते हैं। हम काम करते हैं, हम लड़ते हैं, हम सफलता प्राप्त करने के लिए दौड़ते रहते हैं, हम लगातार बाधाओं को टालते हुए अपने आस-पास के लोगों की मानसिकता को बदलने की कोशिश करते हैं। हम चाहते हैं कि सभी दिनों को हमारे साथ उचित व्यवहार किया जाए। एक महिला को समाज में एक बेटी, एक बहन, एक मां की कई भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं और सभी को खुश रखते हुए अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास भी करती है। जब हम हर महिला का सम्मान करना शुरू करेंगे, जिस तरह से हम अपनी मां का सम्मान करते हैं, वह सही मायने में 'महिला दिवस' होगा। 

4 of 8
शीन दास - फोटो : अमर उजाला
छोटे शहरों में सोच बदलना जरूरी
शीन दास, अभिनेत्री

हम बड़े शहरों में रहते हैं और हमें लगता हैं कि लड़का-लड़की एक समान हैं दोनों साथ में काम कर रहे हैं लेकिन जब भी हम छोटे शहरों में जाते हैं ऐसी बहुत सारी घटनाएं हुईं हैं कि लोग अपनी लड़किओं को घर से बाहर भेजना पसंद नहीं करते। बचपन से ही लड़कियों को सिखाया जाता हैं कि बहुत सारे सपने और आकांक्षाएं मत रखो। मेरे ख्याल से यह गलत है। अपनी बेटियों को पढ़ाइए, खेलने भेजिए और उनको किसी से कम मत समझिए और मेरे ख्याल से अभी भी बहुत स्कोप हैं। बदलाव का दौर आ गया है और जो भी बुरा है उसे अब तक खत्म हो जाना चाहिए। लड़का हो या लड़की हो, सबके साथ समान व्यहार हो ताकि हम अपने देश को आगे बढ़ा पाएं। 
विज्ञापन

5 of 8
अशनूर कौर - फोटो : सोशल मीडिया
ढांचे में ढलने की नहीं इसे तोड़ने की जरूरत
अशनूर कौर, अभिनेत्री

एक आदर्श महिला वो नहीं जो समाज के बनाए ढांचे में खुद को ढालने की कोशिश करती है, बल्कि वो है जो इस ढांचे को तोड़कर अपने जैसी कई अन्य महिलाओं के लिए एक नए रास्ते खोलती है। मैं खुद को प्रेरित करती हूं, मेरे संघर्ष मुझे प्रेरित करते हैं, मेरी असफलताएं मुझे प्रेरित करती हैं और मेरी गलतियां मुझे ताकत देती हैं। मेरी हर छोटी सफलता से मुझे अपना सफर जारी रखने, मुश्किलों से लड़ने और एक औरत की आदर्शवादी छवि के पार जाने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

6 of 8
रिशिना कंधारी - फोटो : सोशल मीडिया
मजबूत, नेक और विनम्र बनें
रिशिना कंधारी, अभिनेत्री

हर महिला की सफलता दूसरी महिला के लिए एक प्रेरणा होनी चाहिए। हमें एक दूसरे को आगे बढ़ाना चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि आप हिम्मतवाली, मजबूत, अत्यधिक नेक और विनम्र हों। मेरी ओर से सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

7 of 8
रिशिना कंधारी - फोटो : अमर उजाला
हर दिन हो जश्न मनाने का हौसला
कनिका कपूर, अभिनेत्री 

मेरा मानना है कि एक महिला का उत्साह हमेशा उनसे बढ़कर होता है। हमारे समाज में यह आज की महिलाओं का जज्बा दर्शाता है। मेरी जिंदगी में आई सभी महिलाओं ने मुझे यहां तक पहुंचने का हौसला दिया, जहां आज मैं हूं और अपने सपनों को पूरा करने में मेरी मदद की। मैं हर महिला का शुक्रिया अदा करना और उन्हें हर दिन अपने सबसे अच्छे स्वरूप का जश्न मनाने का हौसला देना चाहती हूं।
विज्ञापन

8 of 8
Akanksha Puri
बदल रहा है जमाना
आकांक्षा पुरी, अभिनेत्री

कला के क्षेत्र से जुड़ी महिला होने के नाते मैं पूरे विश्वास से कह सकती हूं कि बदलाव जारी है। महिलाओं को ऐसे रोल्स मिल रहे हैं, जो उन्होंने कुछ साल पहले देखे तक नहीं थे। साथ ही, वो ऐसे आंदोलन शुरू कर पा रही हैं, जिसमें वो अपने हक के लिए आवाज उठा रही हैं। मैं सभी महिलाओं को हैप्पी वूमेंस डे कहना चाहूंगी।

होली खेलने के दौरान निक का हुआ ऐसा हाल, प्रियंका की ड्रेस से ही लगे हाथ पोछने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें