फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tattoo Lovers: सपना चौधरी ही नहीं इन हसीनाओं पर भी चढ़ चुका है टैटू का नशा, शरीर पर बनवाएं अनोखे डिजाइन

Wed, 21 Sep 2022 11:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी, जैनिफर विंगेट, अविका गौर - फोटो : Social Media
आम लोगों लेकर से बॉलीवुड सितारों तक टैटू का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोलता है। टैटू की दीवनगी लोगों के दिलों-दिमाग पर इस कदर है कि वह अपने शरीर के अलग-अलग अंगों पर इन्हें गुदवाते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे तो टैटू करवाने के बाद उसे लोगों के सामने बड़ी खूबसूरती से फ्लॉन्ट करना भी पसंद करते हैं। बॉलीवुड के साथ साथ टीवी की हसीनाओं को भी टैटू का काफी शौक हैं और अब तो यह क्रेज सपना चौधरी तक भी पहुंच गया है। आपको लगभगर हर दूसरी अभिनेत्री की बॉडी पर एक टैटू मिल ही जाएगा। किसी के गर्दन पर तो किसी की पीठ पर टैटू बना हुआ है जो अक्सर फैंस की नजरों में आ जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस टीवी एक्ट्रेस ने करवाया है कौन सा टैटू।
विज्ञापन

2 of 7
सपना चौधरी - फोटो : Social Media
सपना चौधरी
हरियाणा की टॉप डांसर, सपना चौधरी अपने बिंदास और बोल्ड डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सपना चौधरी ने अपने शरीर पर दो टैटू गुदवा रखे हैं। जहां एक टैटू तो सपना चौधरी ने अपनी पीठ पर गुदवाया हुआ है जो उनकी पर्सनलैटी को बिल्कुल अच्छी तरह से दर्शाता है, वहीं दूसरा टैटू उन्होंने अपने हाथ पर बनवा रखा है। पीठ पर गुदवाए हुए टैटू में सपना ने 'देसी क्वीन' लिखवा रखा है और कलाई उन्होंने मां लिखवा रखा है।
विज्ञापन

3 of 7
Jennifer Winget - फोटो : Social Media
जेनिफर विंगेट
टीवी पर अपने हुस्न का जादू चलाने वाली जेनिफर हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। जैनिफर की हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर को कई बार उनका टैटू भी फ्लॉन्ट करते देखा गया है। जी हां, सपना की तरह ही जेनिफर ने अपनी पीठ पर एक टैटू बनवाया है, जिसपर हकुना मटाटा लिखवा रखा है। हिंदी में इसका मतलब बेफिकर होना होता है।  

4 of 7
अविका गौर - फोटो : Social Media
अविका गौर
छोटे पर्दे पर छोटी सी उम्र में सीरियल 'बालिका वधू' से शुरुआत करने वाली अविका गौर इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर छाई रहती है। लेकिन अविका की तस्वीरों में अक्सर हम उनके शरीर पर टैटू देखते हैं। उन्होंने अपने कंधे, गर्दन के पीछे, कलाई और पैर पर भी टैटू बनवा रखे हैं, जो बहुत ही खूबसूरत हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
anita hansnandani - फोटो : twitter
अनिता हसनंदानी
छोटे पर्दे की खूबसूरत और पॉपुलर अभिनेत्रियों में से अनिता हसनंदानी ने भी अपनी कलाई पर टैटू गुदवा रखा है। कलाई पर अनीता ने आर अक्षर का टैटू बनवाया हुआ है, जो उनके पति के नाम का पहला अक्षर है। गौरतलब है कि  उनके पति का नाम रोहित है। अनिता का यह टैटू उनके पति के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।
विज्ञापन

6 of 7
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना
बॉलीवुड से टीवी तक अपना जलवा बिखेरने वाली करिश्मा तन्ना भी टैटू की दीवानी हैं। उन्होंने अपने शरीर पर दो टैटू बनवा रखे हैं और वह बहुत खास हैं। एक उन्होंने अपनी कलाई पर बनवाया हुआ है, जिसपर अभिनेत्री ने मां लिखवाया है। वहीं अपनी कमर पर भी उन्होंने बड़ा सा टैटू बनवाया है। कई बार शॉर्ट ड्रेसेज में करिश्मा ने अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kavita kaushik - फोटो : Social Media
कविता कौशिक
सब टीवी के सिटकॉम 'एफआईआर' में राउडी पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाने वाली चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक को भी टैटू का शौक है। अभिनेत्री ने अपनी पीठ पर भगवान भोलेनाथ का एक टैटू बनवाया हुआ है। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर अपने टैटू को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें