फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serial Bold Scene: टीआरपी के लिए इन टीवी शोज ने पार की सारी हदें, खूब दिखाए गए बेहद बोल्ड सीन

Wed, 21 Sep 2022 08:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जमाई राजा, इस प्यार को क्या नाम दूं - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों में मेकर्स लोगों की रुचि के हिसाब से खूब ट्विस्ट और टर्न रखते हैं। साथ ही कई बार ऐसे शो में मसाला भी भरपूर डाला जाता है। इन सीरियल में फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस भी खूब देखने को मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बोल्ड सीन की चर्चा आज भी लोग किया करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
बड़े अच्छे लगते हैं
एकता कपूर का यह सीरियल सुपरहिट साबित हुआ था। शो में साक्षी तंवर और राम कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। पारिवारिक ड्रामा होने के बावजूद कहानी के मांग की वजह से इस सीरियल के एक एपिसोड में साक्षी और राम के बीच बोल्ड सीन को फिल्माया गया था। इस सीन की चर्चा आज भी लोग किया करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सपने सुहाने लड़कपन के - फोटो : सोशल मीडिया
सपने सुहाने लड़कपन के 
इस टीवी शो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरियल में अंकित गेरा, रूपल त्यागी और महिमा मखवाना अहम किरदार में दिखी थीं। शो में एक इंटिमेट सीन भी दिखाया गया था जो काफी चर्चा में रहा था। इस शो का प्रसारण जी टीवी पर हुआ था।

4 of 5
जमाई राजा - फोटो : जी5
जमाई राजा
इस सीरियल में रवि दुबे और निया शर्मा की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो में दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आए थे। सीरियल में बोल्ड सीन भी थे जिसे देखकर लोग हैरान रह गए थे। बता दें कि निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस प्यार को क्या नाम दूं  - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्यार को क्या नाम दूं
इस लिस्ट में इस प्यार को क्या नाम दूं का नाम भी शामिल है। वरुण सोबती और सनाया ईरानी इसमें लीड रोल में नजर आए थे। दोनों ही कलाकारों को उनके किरदार की वजह से खूब वाहवाही मिली थी। इस टीवी शो में दोनों के बीच बोल्ड सीन भी शूट किया गया था। इस सीन में रील लाइफ के ये कपल रोमांटिक होते दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें