फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 की लड़की से 9 साल के बच्चे की हुई शादी...विवादों से घिरा ये शो

Mon, 17 Jul 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
1 of 6
पहरेदार पिया की
आज से सोनी टेलीविजन पर पहरेदार पिया की नाम का एक नया शो शुरु हो रहा है। यह सीरियल लीक से हटकर बनाया गया है। राजस्थानी शान और संस्कृति को एक अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश को अंजाम देगा यह सीरियल। 
विज्ञापन

2 of 6
पहरेदार पिया की
'पहरेदार पिया की' कहानी की कहानी एक 18 साल की लड़की और 9 साल के बच्चे की है जिनकी कुछ परिस्थितियों के चलते शादी हो जाती है। तेजस्वी यहां 18 साल की वही लड़की बनी हैं जो अपने 9 साल के पति की पहरेदार हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
तेजस्वी
सीरियल का प्रमोशन पिछले कई दिनों से जोरों पर था और आज से 'पहरेदार पिया की' टीवी पर प्रसारित होगा। सीरियल स्वरागिनी में रागिनि का रोल कर चुकीं तेजस्वी प्रकाश, अफान खान और सुयश राय लीड रोल में दिखाई देंगे.

4 of 6
पहरेदार पिया की
सीरियल शुरुआत से ही कॉंट्रोवर्सी का शिकार भी रहा है। लोगों ने इसे बाल विवाह जैसी कुरीतियों को बढ़ावा देने के लिए जम कर कोसा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की। इन सब के बीच इसे बैन करने की भी मांग उठी।
विज्ञापन

5 of 6
तेजस्वी
हालांकि इस सीरियल की ऐक्ट्रेस तेजस्वी ने यह साफ कर दिया है कि इस शो में रोमांस का एंगल है ही नहीं। सीरियल में यह जोड़ी रोमांस करती नजर नहीं आएगी.
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेजस्वी
शो के प्रोमोज में रॉयल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। शो के लिए शाही फोटोशूट उदयपुर में शूट किया गया था। देखना अब यह होगा कि इतनी कॉंट्रोवर्सी के बीच यह शो क्या वाकई कुछ हटकर दिखा पाने में सफल होगा या फिर इस शो को लेकर लोगों की सोच सच साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें