टीवी सीरियल 'बेहद' में माया का किरदार निभा रहीं जेनिफर विंगेट आजकल खूब चर्चा में हैं। एक तो सीरियल में जल्द ही उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा। दूसरा ये कि अब जेनिफर को इस सीरियल के लिए अपने को-स्टार्स से कई ज्यादा पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
2 of 10
जेनिफर विंगेट
जेनिफर पहले इस सीरियल के लिए 80-85 हजार रुपये लेती थीं लेकिन मेकर्स ने अब उनके पैसे बढ़ा दिए हैं। शो के प्रोड्यूसर्स उनकी परफॉर्मेंस से इतने खुश हैं कि उन्होंने जेनिफर की फीस बढ़ाकर 1 लाख कर दी है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने उन्हें अपने अगले शो में हर्षद चोपड़ा के ऑपोजिट साइन भी कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 10
जेनिफर विंगेट
जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र से की थी लेकिन उन्हें पहचान मिली 'कसौटी जिंदगी की' से। इसमें जेनिफर ने प्रेरणा और अनुराग बसु की बेटी स्नेहा का किरदार निभाया था और इसी के बाद से वो हर घर की फेवरेट बेटी बन गई थीं।
4 of 10
जेनिफर विंगेट
'कसौटी जिंदगी की' के सेट पर उनकी मुलाकात करण सिंह ग्रोवर से हुई। इसके बाद करण उनके साथ 'दिल मिल गए' में भी नजर आए। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और 2012 में ये शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इनकी ये शादी ज्यादा नहीं टिक पाई और दो साल में ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
5 of 10
जेनिफर विंगेट
इसके बाद करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर जेनिफर ने सभी का धन्यवाद देते हुए एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो को करण की पत्नी यानि बिपाशा बसु ने लाइक किया हुआ है।
विज्ञापन
6 of 10
जेनिफर विंगेट
जेनिफर की एक और तस्वीर उनके एक्स-हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने लाइक किया था लेकिन कुछ जगह खबर आने के बाद करण ने इसे अनलाइक कर दिया था। इस पर जेनिफर का कहना था कि इसमें कोई खराबी नहीं है।
विज्ञापन
7 of 10
जेनिफर विंगेट
जेनिफर सुंदर तो हैं ही साथ में अपनी फिटनेस का भी वो काफी ध्यान रखती हैं। शायद ये जानकर आपको हैरानी हो कि उन्हें जिम जाना पसंद नहीं लेकिन फिट रहने के लिए वो रोजाना वेजिटेबल जूस पीती हैं।
8 of 10
जेनिफर विंगेट
जेनिफर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'कुछ ना कहो' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में डायरेक्टर कुणाल कोहली के साथ 'फिर से' फिल्म में काम किया जो किसी कानूनी पचड़े में फंस गई और आज तक रिलीज नहीं हो पाई है।
9 of 10
जेनिफर विंगेट
जेनिफर टीवी सीरियल 'सरस्वती चंद्र' में भी नजर आई थीं और कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा था लेकिन दिलचस्प बात यहां ये रही कि प्रोड्यूसर को उनकी टक्कर की कोई एक्ट्रेस नहीं मिली और जेनिफर को वापस बुलाना पड़ा।
फिलहाल जेनिफर 'बेहद' में माया का रोल निभा रही हैं जो एक साइको है। उनकी एक्टिंग ने आम लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। हाल ही में सीरियल में उनके किरदार की मौत हो गई है लेकिन वो जल्द ही एकदम अलग अंदाज में सीरियल में वापसी करेंगी।