बिग बॉस के 15वें सीजन का ग्रांड फिनाले इस बार टुकड़ो में प्रसारित किया जा रहा है। शनिवार को फिनाले का पहला भाग प्रसारित किया गया था। जिसमें टॉप 6 में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई घर से बेघर हो जाती हैं। इसके साथ ही दर्शकों को शहनाज गिल का परफॉर्मेंस देखने काे मिलता है। वहीं अब रविवार को फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसमें तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, राखी सावंत-रितेश साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।