फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: कटरीना कैफ की शादी को लेकर शहनाज गिल ने सलमान खान से किया मजाक, कहा: 'सर आप खुश रहो बस...'

Sun, 30 Jan 2022 02:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले आज रात टेलिकास्ट होने वाला है और फैंस बेसब्री से इस सीजन के विजेता की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच चैनल ने ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो जारी किया है। इसमें में शहनाज गिल शो के होस्ट सलमान खान के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो की शुरुआत में शहनाज गिल कहती हैं, "मैं पंजाब की कटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल बन गई हूं, क्योंकि अब इंडिया की कटरीना कैफ पंजाब की कटरीना बन चुकी है।" यह सुनकर सलमान मुस्कुरा देते हैं और उनकी बात से सहमत हो जाते हैं। वह फिर कहती है, "सर आप खुश रहो बास" लेकिन तुरंत माफी मांगती है और कहती है "सॉरी मैं ज्यादा तो नहीं बोल रही।" बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में कटरीना कथित तौर पर सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थी।
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज आगे कहती हैं, "लेकिन आप सिंगल ज्यादा अच्छे लगते हो।" इस सलमान मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, "जब हो जाऊंगा तब ज्यादा अच्छा लगेगा।" जिसके बाद शहनाज कहती, 'अच्छा कमिटेड हो!' जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सलमान खान शहनाज गिल के साथ 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' ' पर डांस करते हुए भी नजर आते हैं। बता दें कि बिग बॉस 15 के टॉप 5 में करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट ने अपनी जगह बना ली है। इनमें से कौन इस सीजन का विजेता बनेगा? यह जानने के लिए आपको रात तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें