आराधना शर्मा
- फोटो : Instagram
आराधना ने बयां किया दर्द
उस घटना के बारे में बातचीत करते हुए आराधना ने बताया कि वो उस किस्से को अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकतीं। आराधना शर्मा ने इस खास बातचीत में कहा, ‘यह चार पांच साल पहले की बात है, जब मैं पुणे में पढ़ाई कर रही थी । मेरे साथ ये घटना रांची में हुई थी । मेरे शहर रांची में एक व्यक्ति था, जो उस वक्त मुंबई में किसी प्रोजेक्ट की कास्टिंग कर रहा था । क्योंकि उस वक्त में पुणे में मॉडलिंग करती थी तो लोग मुझे थोड़ा जानने लगे थे । मैं रांची इसलिए गई थी क्योंकि उसने कहा कि वो किसी भूमिका के लिए कास्टिंग कर रहे हैं’। इस घटना के बारे में आगे बात करते हुए आराधना ने कहा, ‘हम एक रूम में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे, लेकिन वो मुझे बार-बार छूने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आया, मैं वहां से उठी दरवाजा खोला और भाग गई । बस मुझे यही याद है । इस बारे में मैं काफी दिन तक किसी से बात तक नहीं कर पाई’।