‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का कॉमेडी सीरियल है, जो सालों से फैंस को हंसा रहा है। इस सीरियल में गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले लोगों की मजेदार कहानी दिखाई जाती है, जिसमें हर कोई मिल जुलकर रहता है। इस सीरियल को फैंस जितना पसंद करते हैं उतना ही इसमें नजर आने वाले कलाकारों पर भी प्यार लुटाया जाता है। तभी तो बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता से लेकर दिलीप जोशी (जेठालाल, किरदार) तक हर कोई सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं। इस सीरियल में झील मेहता को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जो लंबे समय तक सोनू के किरदार में नजर आई थीं।
झील मेहता ने काफी समय पहले ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद इस सीरियल में सोनू के किरदार के लिए निधि भानुशाली ने एंट्री की। आज हम आपको झील मेहता के बारे में बताते हैं, जो अब एक्टिंग नहीं बल्कि कुछ और ही कर रही हैं।