टीवी की दुनिया पर पिछले कईं वर्षों से राज कर रहा पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। पिछले काफी समय से लगातार शो से जड़े कई स्टार्स इसे अलविदा कह चुके हैं, जिसके कारण मेकर्स को आए दिन कास्टिंग करनी पड़ रही है। शैलेश लोढ़ा की रुक्सती के बाद से शो के कलाकारों और मेकर्स के बीच खटपट भी सुनाई पड़ रही है। लेकिन माना जा रहा था कि दिशा वकानी शो में वापसी करने वाली हैं, अभी यह खबर पूरी तरह से शांत भी नहीं हुई थी कि इस बार खबर आई है कि पुराने टप्पू यानी भव्या गांधी शो में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अब इस खबर पर भव्या गांधी का रिएक्शन सामने आ गया है, जो काफी चौंकाने वाला है।