टेलीविजन के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा से दर्शकों की पसंद रहा है। इस शो के हर किरदार की अपनी एक अनोखी बात है। यही वजह है कि 11 साल से ये शो लगातार चल रहा है। शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता के पीछे हमेशा जेठालाल पड़े रहते हैं। जब भी बबिता जी कहीं नजर आती हैं तो जेठालाल उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं और उनसे बात करने का बहाना ढूंढने लगते हैं। हाल में मुनमुन दत्ता ने एक इंटरव्यू बताया कि वो किस तरह से ट्रोलर्स को करारा जवाब देती हैं।